
टनकुप्पा थाना क्षेत्र के साहिल गांव के राजू शर्मा के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद शुक्रवार को पहाड़ी मंदिर के पास समाजिक लोगो के बीच शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में घटना को लेकर सभी प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई और दोषियों को दंडित की जाने का प्रस्ताव पारित हुआ। पीड़ित राजू शर्मा ने सभी के समक्ष बताया कि मार पीट एवं डेकोरेशन का समान तोड़ने की घटना असमाजिक तत्वों ने किया है। इसमे मुखिया का पुत्र शामिल नहीं था। भूल वश नवालीग लड़को का नाम दे दिया हूँ। बैठक में उपस्थित समाजिक लोगों ने दोनों पक्ष को आपस में लड़ाई झगड़ा नहीं करने का निर्देश दिया गया। मुखिया पति उमेश यादव ने बताया कि घटना में मेरा लड़का शामिल नहीं है। फिर भी मेरे बेटे का नाम शामिल किया गया। मेरा पुत्र बिल्कुल निर्दोष है। इसके लिए प्रशासन ने न्याय का गुहार लगाता हूं।
Leave a Reply