शहीद भगत सिंह का मनाया गया 116 वीं जयंती समारोह

कोंच। स्थानीय कोंच थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर स्थित बी पी एस कोचिंग के प्रांगण में शहीद भगत सिंह का 116 वीं जयंती समारोह गुरुवार को मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता जयनंदन शर्मा ने किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 28 सितंबर का दिन भगत सिंह की जंयती के रुप में मनाया जाता है। भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 में हुआ था। महज 23 साल की उम्र में उन्होंने अपने देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। भगत सिंह का ये जुनून देख कर ब्रिटिश साम्राज्य हिल गया था।देश के प्रति उनके समर्पण की वक्ताओं ने अपने भाषणों के माध्यम से प्रशंसा एवं सराहना की। उक्त जयंती समारोह को शहीद भगत सिंह विचार मंच, उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा एवं अखिल भारतीय किसान महासभा ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। इस मौके पर बालेश्वर प्रसाद यादव जिला पार्षद, धनेश यादव, ब्रजेश यादव, चंचल यादव, बिनोद प्रसाद पूर्व मुखिया, राम विजय यादव, अंजूषा कुमारी, सरिता संगम, महेंद्र पासवान आदि मौजूद रहे।

सच भारत न्यूज संवाददाता नौलेस कुमार