कोंच प्रखंड में इन दिनों गरिबों के निबाला को निगलने वाले गोदाम प्रबंधक के खिलाफ वरिय पदाधिकारियों के द्वारा कोई कारवाई नहीं किये जाने पर दिन प्रतिदिन मामला तुल पकड़ते जा रहा है। वही पूर्व उप प्रमुख किशोर यादव के अध्यक्षता में रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गोदाम प्रबंधक के द्वारा आंगनबाड़ी सेविका के पोषाहार समेत जनवितरण प्रणाली व अन्य योजनाओं में गरिबों के अनाजों में कम वजन दिये जाने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। वही वरिय पदाधिकारियों के द्वारा जांच कर कारवाई नहीं किये जाने पर काफी नाराजगी दिखी।मालूम हो कि विगत शुक्रवार को एसएफसी गोदाम प्रबंधक के द्वारा आंगनबाड़ी सेविका के बच्चों के पोषाहार में प्रति बोरा 10-15 किलो वजन कम दिये जाने पर हंगामा किया गया था। वरिय पदाधिकारियों से गोदाम प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग की गई थी। लेकिन घटना के 72 घंटा बितने के बावजूद भी कारवाई नहीं किया गया। पूर्व उप प्रमुख किशोर यादव ने गोदाम प्रबंधक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कोंच में एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें बैठक में शामिल सभी किसान मजदूरों ने गोदाम प्रबंधक के खिलाफ जनांदोलन करने का निर्णय लिया है। किशोर यादव ने कहा कि जब से गोदाम प्रबंधक शम्भू प्रसाद सिंह ने कोंच एसएफसी गोदाम में योगदान दिया है, तब से गरिबों के निबाला को निगलने में लगे हैं। जिला मुख्यालय से कोंच गोदाम पर आने वाले ट्रक से अनाज को रास्ते से ही गायब करते रहे हैं। जब उक्त संबंध में वरिय पदाधिकारियों से शिकायत भी की तो कोई सुनवाई नहीं किया गया। वही अपने निजी बिचौलिया को गोदाम में रखकर अनाज का बंदरबांट किया जाता है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा किये गए जांच भी एक खानापूर्ति करार दिया। इनकी भी संलिप्तता जगजाहिर होता है। जबतक गोदाम प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई नहीं किया जायेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यादव ने 24 घंटे का मोहलत देते हुए कहा कि गोदाम प्रबंधक पर यदि कारवाई नहीं किया जायेगा तो व्यापक रूप से आंदोलन किया जायेगा।
बैठक में किशोर यादव के आलावा विनय यादव, रामाश्रय प्रसाद समेत दर्जनों लोग शामिल थे।
सच भारत न्यूज़ संवाददाता नौलेस कुमार
Leave a Reply