भैया दूज पर बहनों ने की पूजा-अर्चना, भाइयों की लंबी उम्र की मांगी कामना


फतेहपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को भैया दूज का पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में उत्साह और चहल-पहल का माहौल बना रहा।

फतेहपुर, मोरहे और मायापुर सहित विभिन्न गांवों में महिलाओं एवं युवतियों ने पूजा सामग्री के साथ परंपरागत तरीके से भैया दूज की पूजा की। बहनों ने अपने भाइयों के मंगलमय जीवन और परिवार की खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से गोधन कुटने की परंपरा भी निभाई। गोधन कुटकर गोधन कुटिल, गोधन कुटिल कुटिला जैसे पारंपरिक लोकगीत गाते हुए महिलाओं ने पर्व की धार्मिक मान्यताओं और लोक परंपराओं को जीवंत रखा।

इस अवसर पर स्नेह कुमार, वर्षा कुमारी, सुप्रिया कुमारी, प्रिया कुमारी,स्मृति कुमारी, ज्योति कुमारी, संगीता कुमारी, ईशानी कुमारी, शबनम कुमारी, मनसा देवी, रानी देवी, सुनैना देवी, सुनीता देवी, पूनम देवी, प्रमिला देवी, कंचनती देवी, गीता देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्सवी माहौल देखने को मिला।