फतेहपुर पुलिस की मानवीय पहल, बिछड़े व्यक्ति को सकुशल परिजनों से मिलाया

फतेहपुर पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए परिजनों से बिछड़े एक व्यक्ति को सकुशल उनके परिवार से मिला दिया। पुलिस की इस मानवीय पहल से परिजनों ने राहत की सांस ली और उनके चेहरे पर खुशी लौट आई।

मिली जानकारी के अनुसार, वैशाली जिले के फतेहपुर पकरी निवासी विकास कुमार पिता रामप्रवेश राय किसी कारणवश अपने परिजनों से बिछड़ गए थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद फतेहपुर  पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने में मदद की।

इसके बाद विकास कुमार के चाचा सोनेलाल राय फतेहपुर थाना पहुंचे और उन्हें सकुशल अपने साथ घर लेकर रवाना हुए। अपने परिजन को सुरक्षित पाकर परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है। परिजनों ने फतेहपुर पुलिस की इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

पुलिस की इस पहल ने एक बार फिर साबित किया कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक ही सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद और बिछड़े लोगों को उनके परिवार से मिलाने में भी अहम भूमिका निभाती है।