प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश कुमार को सम्मानपूर्वक दी गई भावभीनी विदाई।



गया जिले के फतेहपुर प्रखंड के सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल +2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश कुमार को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें सम्मानित कर उनके शैक्षणिक योगदान, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के प्रति समर्पण को याद किया गया।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने उमेश कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय रहा है। विद्यालय के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन कुमार पांडेय ने की, जबकि मंच संचालन चितरंजन कुमार ने किया। इस मौके पर शिक्षक रामप्रकाश प्रसाद, नागेंद्र यादव, वीरेंद्र सान्याल, कृष्ण सिंह, शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष रवि शंकर कुमार, शिक्षक संतोष कुमार, शिक्षक रवि रंजन कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने उमेश कुमार को सम्मानित करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।