अपराजित बने पटना विधि-व्यवस्था के एसपी, मुकुल कुमार रंजन को समस्तीपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी

पटना: बिहार में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने तीन पुलिस अधीक्षकों (एसपी) और 54 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस फेरबदल को राज्य की पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी अपराजित को पटना विधि-व्यवस्था का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, मुकुल कुमार रंजन को समस्तीपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है।
इसके अलावा, पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे पुलिस अधीक्षक आलोक रंजन को भागलपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्य में बड़े पैमाने पर किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत 54 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के बाद संबंधित अधिकारियों की नई पदस्थापना प्रभावी होगी।


















Leave a Reply