
अतरी। अतरी प्रखंड के टेउसा बाजार में इस वर्ष पहली बार मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस अवसर पर केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मां काली के दर्शन और पंडाल की भव्यता देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पूरे बाजार में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
इस भव्य आयोजन का नेतृत्व आदर्श युवा क्लब, टेउसा बाजार की ओर से किया जा रहा है। पंडाल को आकर्षक और भव्य स्वरूप देने में कारीगर छोटू चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर की गई सजावट श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
गौरतलब है कि इस वर्ष टेउसा बाजार में कुल तीन स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इनमें एक स्थान पर मां काली और दो स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। मां काली की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। भव्य पंडाल, आकर्षक सजावट और भक्तिमय वातावरण से पूरा टेउसा बाजार देवी भक्ति के रंग में रंग गया है। इस आयोजन में आदर्श युवा क्लब के सदस्य राजू कुमार, दीपू कुमार, सौरव कुमार, सुजीत चौधरी, विकास पासवान, मुकेश कुमार, दीपक कुमार, विकास चौधरी, रंजीत गोस्वामी, विक्रम कुमार, कुंदन कुमार, जर्मनी पासवान, रौशन कुमार, रंजीत कुमार, सोनू कुमार सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।











Leave a Reply