
फतेहपुर। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को फतेहपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने फतेहपुर, पहाड़पुर, मोरहे, डुमरी चट्टी और गोपी मोड़ सहित विभिन्न इलाकों में भ्रमण किया। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की बात कही। फ्लैग मार्च में एसआई अंबुज कुमार, एसआई सोनू कुमार, एसआई संदीप कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।











Leave a Reply