फतेहपुर प्रखंड में मां दुर्गा के भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र

फतेहपुर। दुर्गापूजा को लेकर फतेहपुर प्रखंड में उत्साह का माहौल है। प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर भव्य पंडाल बनाए गए हैं। मोरहे गांव में मां दुर्गा का भव्य पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

फतेहपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पूजा समितियों की ओर से पंडाल बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। पूजा पंडालों में श्रद्धालु पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। दुर्गापूजा को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।