अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कस्तूरबा विद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन

बालिकाओं को शिक्षा, अधिकारों और बाल विवाह के प्रति किया गया जागरूक

बोधगया (गया)। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर रविवार को महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार, पटना के निर्देशानुसार कस्तूरबा बालिका विद्यालय, बसाढ़ी में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम के तहत जागरूकता एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘बाल विवाह समाप्त करें और बालिकाओं के अधिकारों में निवेश करें’ रखी गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं के बीच खेलकूद, रंगोली, निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इसके माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, समान अवसरों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, लैंगिक समानता और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण तथा बालिकाओं को सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम के प्रतिनिधि जयवंती सिन्हा, सुशांत आनंद, विशाल कुमार वर्मा, रोहित कुमार एवं श्रीकांत कुमार के साथ प्रथम संस्था की सुप्रीति कुमारी, विद्यालय की वार्डन और अन्य कर्मी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को संदेश दिया गया कि बालिकाओं को शिक्षा, समान अवसर और उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करके ही सशक्त एवं समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है। साथ ही, बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है।