
फतेहपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर जम्हेता मोड़ के समीप की गई कार्रवाई में 33.5 लीटर अंग्रेजी शराब और 200 लीटर देसी शराब जब्त की गई। पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गया।
फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो से शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद एसआई अंबुज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जम्हेता मोड़ के समीप कार्रवाई की। पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर तस्कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली, जिसमें अंग्रेजी और देसी शराब बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार बरामद शराब को झारखंड में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने शराब के साथ स्कॉर्पियो को जब्त कर थाना ले आई है। फरार शराब तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले में शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस वाहन के मालिक और फरार तस्कर के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।













Leave a Reply