रोक सूची से भूमि मुक्त करने को लेकर एसडीओ की अध्यक्षता में बैठक

महमदपुर की भूमि को रोक सूची से मुक्त करने की अनुशंसा

संवाददाता, खिजरसराय दीपक सिंह:- खिजरसराय। अनुमंडल नीमचक बथानी अंतर्गत भूमि को रोक सूची से मुक्त करने से संबंधित मामलों को लेकर बुधवार, 2 सितंबर को अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसीएलआर नीमचक बथानी, अवर निबंधन पदाधिकारी खिजरसराय सहित सभी अंचल अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में विभिन्न अंचलों से संबंधित भूमि को रोक सूची से मुक्त करने के मामलों की बारीकी से समीक्षा की गई। इस दौरान खिजरसराय अंचल के मौजा महमदपुर स्थित खाता संख्या 75 के प्लॉट संख्या 126 एवं 161 से संबंधित भूमि के मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और अभिलेखों की जांच की गई।

समिति ने उपलब्ध साक्ष्यों एवं अभिलेखों की सम्यक समीक्षा के बाद उक्त भूमि को रोक सूची से मुक्त करने की अनुशंसा की। वहीं, अन्य लंबित मामलों को लेकर सभी अंचल अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक प्रतिवेदन तैयार कर अवर निबंधन कार्यालय, खिजरसराय में समर्पित करने का निर्देश दिया गया।बैठक में अधिकारियों को भूमि से संबंधित मामलों के निष्पादन में आवश्यक कार्रवाई तेजी से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।