चार बाइक के साथ 800 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

फतेहपुर। फतेहपुर पुलिस में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार बाइक के साथ करीब 800 लीटर देसी शराब बरामद किया। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब तस्कर बाइक और शराब छोड़कर मौके से फरार हो गए।

फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की खेप तस्करी के लिए थाना क्षेत्र में लाई जा रही है। सूचना के आधार पर एसआई अमरेंद्र कुमार एवं एएलटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान थाना क्षेत्र के सिदरिया गांव के समीप पुलिस ने चार बाइक के साथ 800 लीटर देसी शराब बरामद किया गया।

पुलिस टीम को देखते ही शराब तस्कर बाइक और शराब छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बरामद शराब और चारों बाइक को जब्त कर थाना लाया है। आगे कि कार्रवाई कि जा रही है।