
खिजरसराय प्रखंड की कुतलूपुर ग्राम पंचायत स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और बाल व्यापार (मानव तस्करी) के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने गांव में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को इन सामाजिक बुराइयों के प्रति सचेत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गौतम कुमार ने की। उन्होंने कहा कि बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और बाल व्यापार जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक होना होगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर अतरी विधानसभा विधायक प्रतिनिधि दयाशंकर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक शत्रुघ्न सिन्हा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी धीरज पांडेय, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अभियान के दौरान सभी ने कुतलूपुर गांव में भ्रमण कर लोगों को बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और बाल व्यापार के खिलाफ जागरूक किया।













Leave a Reply