मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, सभा स्थल का अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण।

बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी गया, वरीय पुलिस अधीक्षक गया, अपर पुलिस अधीक्षक गया सहित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने खिजरसराय थाना क्षेत्र के देवगांव स्थित सभा स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर की गई तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, वीआईपी मूवमेंट, भीड़ नियंत्रण तथा आपातकालीन सेवाओं सहित आमजन की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया है।साथ ही कार्यक्रम के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है और कार्यक्रम स्थल पर हर गतिविधि की निगरानी की जा रही है।