
फतेहपुर पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के प्रयास के मामले में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। मिली जानकारी के अनुसार, वादी लोधवे बाजार राशन लाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दीपक कुमार, पिता राजकुमार राय, अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपितों ने जान मारने की नीयत से लाठी-डंडे एवं लोहे के रॉड से हमला कर वादी को बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद घायल को इलाज के लिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के दिन ही फतेहपुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया था।
वहीं इस मामले में फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि छानबीन कर मामला दर्ज किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए दीपक कुमार, पिता राजकुमार राय, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति फतेहपुर थाना क्षेत्र के लोधवे गांव का रहने वाला है। वही अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।












Leave a Reply