
फतेहपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए 60 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की है।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से शराब की खेप फतेहपुर थाना क्षेत्र में लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पकरी गांव के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 60 लीटर देसी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मौके पर ही युवक को गिरफ्तार कर लिया तथा बाइक जब्त कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।












Leave a Reply