गया के बेलागंज सामूहिक दुष्कर्म कांड का 24 घंटे में खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार — घटना में प्रयुक्त 5 मोबाइल बरामद।

गया जिले की बेलागंज थाना पुलिस ने महिला सुरक्षा से जुड़े एक गंभीर और संवेदनशील मामले में तेज़, सटीक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए महज़ 24 घंटे के भीतर पूरे कांड का सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल सभी पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त पाँच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई गया पुलिस की तत्परता, तकनीकी अनुसंधान और मजबूत समन्वय की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

घटना कैसे घटी :-

दिनांक 01 मई 2026 को बेलागंज थाना क्षेत्र से सूचना प्राप्त हुई कि गया–पटना पैसेंजर ट्रेन में चैन पुलिंग के कारण ट्रेन नेयामतपुर हॉल्ट से लगभग 01 किलोमीटर पहले रुक गई थी।

इसी दौरान एक युवती गलती से गलत स्टेशन समझकर ट्रेन से उतर गई। ट्रेन के आगे बढ़ जाने के कारण वह अकेली पैदल नेयामतपुर हॉल्ट की ओर जा रही थी।

इसी बीच उसी ट्रेन से उतरे दो युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और जबरन रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित सुनसान बधार (खेत) में ले गए। इसके बाद उन्होंने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया और कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस की त्वरित कार्रवाई :-
घटना की जानकारी मिलते ही बेलागंज थाना पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया।

इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और—घटनास्थल को सुरक्षित एवं संरक्षित किया। गहन निरीक्षण कर प्रारंभिक साक्ष्य एकत्र किए।डॉग स्क्वाड को जांच में लगाया गया।
FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम से वैज्ञानिक जांच कराई गई।
तकनीकी अनुसंधान एवं लोकेशन ट्रेसिंग शुरू की गई।

कांड दर्ज कर जांच शुर :-
इस संबंध में बेलागंज थाना कांड संख्या 260/26, दिनांक 02.05.2026 दर्ज कर त्वरित अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा गया।

विशेष जांच टीम का गठन :-
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई।

इस टीम में शामिल थे :-पुलिस निरीक्षक, चंदौती,बेलागंज थानाध्यक्ष,चाकंद थानाध्यक्ष,तकनीकी शाखा, गया के अधिकारी एवं कर्मी,अन्य पुलिस पदाधिकारी और जांच टीम के सदस्य।

तकनीकी अनुसंधान से मिली बड़ी सफलता :-
विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल्स और गुप्त सूचना के आधार पर तेजी से कार्रवाई की।

लगातार जांच और विश्लेषण के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर ली और छापेमारी अभियान चलाया।

5 आरोपी गिरफ्तार, 5 मोबाइल बरामद :-
पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए इस कांड में शामिल सभी पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त पाँच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिन्हें महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य माना जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम :-
अंकित कुमार, पिता रामधीर चौधरी, निवासी अक्ल बिगहा, थाना बेलागंज। राहुल कुमार, पिता विन्देश्वरी मांझी, निवासी काली स्थान कोरमा, थाना बेलागंज। अभिषेक कुमार, पिता अरुण साव, निवासी बेलागंज। अमरेन्द्र कुमार उर्फ मथुरा यादव, पिता सूरज कुमार, निवासी हरिगांव, थाना बेलागंज। उपेन्द्र कुमार उर्फ भूटा, पिता सुरेन्द्र चौधरी, निवासी उटा मानपुर, जिला जहानाबाद।

आगे की कार्रवाई तेज़ी से जारी :-
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। साथ ही डिजिटल साक्ष्य, फॉरेंसिक रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

पुलिस ने कहा है कि :-
जल्द ही आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया जाएगा
मामले का त्वरित विचारण (Fast Track Trial) कराया जाएगा
दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी।

गया पुलिस का सख्त संदेश :-

गया पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि महिला सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे जघन्य अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने यह भी कहा कि यह कार्रवाई अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि कानून से बचना संभव नहीं है, और हर अपराध का त्वरित एवं कठोर जवाब दिया जाएगा।