
गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह घटना 21 अप्रैल 2026 की है, जब जयमाला कार्यक्रम के दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
पीड़िता की मां द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार, उनकी पुत्री की शादी में जयमाला की रस्म चल रही थी, तभी गांव के ही रमेश कुमार अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों और लोहे के रॉड से हमला कर दिया,जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस मामले में फतेहपुर थाना में कांड संख्या 220/26, दिनांक 21.04.2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के दौरान इस कांड में शामिल एक आरोपी रमेश कुमार (पिता स्वर्गीय गया सिंह, निवासी डुमरी, थाना फतेहपुर, जिला गया) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।












Leave a Reply