
गया :- जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला के बैंक खाते से आधार आधारित लेन-देन के माध्यम से 50 हजार रुपये अवैध रूप से निकाल लिए गए। पीड़िता ने साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता महिला सुनैना देवी पति कारू साव फतेहपुर थाना क्षेत्र के रघवाचक गांव की रहने वाली है। उनका बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक की डुमरी चट्टी शाखा में संचालित है।पीड़िता ने बताया कि 8 अप्रैल 2026 से 13 अप्रैल 2026 के बीच उनके खाते से प्रतिदिन 10-10 हजार रुपये की निकासी की गई, जिससे कुल 50 हजार रुपये की ठगी हो गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निकासी उन्होंने स्वयं नहीं की है और न ही किसी को इसकी अनुमति दी थी।
पीड़िता ने बताया कि 8 अप्रैल 2026 से 13 अप्रैल 2026 के बीच उनके खाते से प्रतिदिन 10-10 हजार रुपये की निकासी की गई, जिससे कुल 50 हजार रुपये की ठगी हो गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निकासी उन्होंने स्वयं नहीं की है और न ही किसी को इसकी अनुमति दी थी।
15 अप्रैल 2026 को जब वह बैंक पहुंचीं और अपने खाते की जानकारी ली, तब इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। इसके बाद उन्होंने बैंक प्रबंधक से संपर्क किया। बैंक प्रबंधक ने बताया कि यह निकासी आधार आधारित प्रणाली के जरिए की गई है। एहतियात के तौर पर खाते को तत्काल ब्लॉक कर दिया गया।
घटना से आहत पीड़िता ने साइबर थाने में आवेदन देकर मामले की जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।यह घटना एक बार फिर साइबर सुरक्षा और बैंकिंग सतर्कता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।












Leave a Reply