
नौडीहा झुराग पंचायत के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौडीहा में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से शैक्षिक रूप से वंचित इस पंचायत में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर मैट्रिक परीक्षा में 464 अंक प्राप्त करने वाले छात्र प्रिंस कुमार (पिता: हरदीप पासवान) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा विकास कुमार, प्रिंस कुमार, करिश्मा कुमारी, पूजा कुमारी, सचिन कुमार, ब्यूटी कुमारी एवं सूरज कुमार सहित अन्य मेधावी छात्रों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आभा कुमारी, माध्यमिक विद्यालय के सभी शिक्षकगण, प्राथमिक विद्यालय आमीन के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार उपस्थित रहे। साथ ही पंचायत के मुखिया पति सुरेंद्र यादव, पूर्व मुखिया अफजल अंसारी, पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार, पंचायत समिति पुत्र दिनेश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं अभिभावक भी शामिल हुए।
अभिभावकों में जगदेव प्रसाद, कंचन देवी, मनोरमा देवी, सोनी देवी और लता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने छात्रों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है और वे आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।समारोह का समापन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।












Leave a Reply