
खिजरसराय (गया): खिजरसराय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चिरौली बाजार से एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है।
छापेमारी की मुख्य बातें:
अभियुक्त: बुधन चौधरी (47 वर्ष), पिता- छट्ठू चौधरी।
बरामदगी: अभियुक्त के घर से 11 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई। कार्रवाई: पुलिस ने खिजरसराय थाना कांड संख्या 127/26के तहत धारा 30(a) BPEA Act 2022 दर्ज कर ली है।थानाध्यक्ष ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने हेतु अग्रिम कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।












Leave a Reply