
गया फतेहपुर। पहाड़पुर जम्हेता सड़क मार्ग पर इन दिनों जाम की समस्या लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। चिलचिलाती धूप में लोग जाम में घंटों फंसे रहने को मजबुर है। शनिवार की दोपहर में करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। जिसके लोग परेशान दिखे। राहगीरों ने बताया कि जब से रेल विभाग द्वारा अपने जमीन की घेराबंदी किया है, सड़क थोड़ी संकरी हो गयी है। जिसके कारण पहाड़पुर जम्हेता सड़क मार्ग पर लगातार जाम लग रहा है। वही मोहनपुर से बालु लदे सैकड़ों वाहन इसी रास्ते से नवादा की ओर जाते हैं जिसके कारण और भी जाम की समस्या बढ़ गई है वहीं पहाड़पुर स्थित रेलवे फाटक काफी समय तक बंद रहने के बाद यह समस्या और विभीषण हो जाती है 30 से 40 मिनट पर फाटक खुलता भी है तो दो से तीन मिनट में ही फाटक बंद हो जाता है जिसके कारण कई बाहर निकल नहीं पाते हैं।
आरओबी के लिए संसद से लेकर मंत्री तक किया गया पत्राचार नहीं हो सका आरओबी का निर्माण कार्य शुरू।
रेल विभाग की ओर से रेलवे फाटक को हटाकर सुविधा अनुसार अंडरपास या आर ओ बी निमार्ण किया जाना है। जहां विभाग ने साहपोखर के पास स्थित फाटक के स्थान पर अंडरपास पुल निर्माण दिया गया है,पर सबसे व्यस्त मार्ग पहाड़पुर के पास स्थित रेलवे फाटक के पास आर ओबी निमार्ण की घोषणा के बाद भी कार्य शुरू नहीं किया जा सका है।
ग्रामीण अमिताभ सुमन, सिद्धनाथ तमोली, बम-बम यादव ने बताया कि दो दो घंटे जाम के कारण पहाड़पुर एवं जमहेता में व्यवसाय को भी प्रभावित कर रहा है।जाम के कारण कोई यहां आना नहीं चाहता जिसके कारण दुकानदारों की आमदनी भी घट रही है












Leave a Reply