
ग्रामीण चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद एक महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान नगवां पंचायत के छोटहरा टोला मतला निवासी पिंकी देवी (पत्नी अलखक राजवंशी) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने मायके नवादा जिले के परनाडाबर थाना क्षेत्र स्थित अदिया गांव मायके में रह रही थी। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराया। आरोप है कि चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद महिला की हालत अचानक गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन फतेहपुर पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद फतेहपुर पुलिस मृतक महिला के घर पहुंचे। जिसके बाद जिले के वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर फतेहपुर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज गया भेज दिया है।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घटना का स्थान (पीओ) नवादा जिले के परनाडाबर थाना क्षेत्र में पड़ता है। जहां मृतका का मायका ( नैहर ) है। ऐसे में प्राथमिकी संबंधित थाना में ही दर्ज की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Leave a Reply