सीपीआर स्कूल का 21वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के क्रिएटिव पब्लिक स्कूल,केतरा (सीपीआर स्कूल) में सोमवार को 21वां स्थापना दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और केक काटकर की गई। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया, वहीं सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज हुआ। मुख्य शिक्षाविद ने अपने संबोधन में शिक्षा को अमूल्य धन बताते हुए कहा कि इसे कोई नष्ट नहीं कर सकता। लक्ष्य के प्रति समर्पण और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने गुरु के सम्मान पर भी जोर दिया।

मुख्य पार्षद रवि कुमार ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, इसलिए हर व्यक्ति को शिक्षित होना चाहिए और अपने परिवार को भी शिक्षित बनाना चाहिए। प्रखंड प्रमुख अनिता देवी ने शिक्षा को जीवन का आधार बताते हुए बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की।


कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, नाटक व प्रहसन की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस दौरान विद्यालय के पूर्व छात्र, वार्षिक परीक्षा में सफल एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।
अतिथियों को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक सह निदेशक राकेश कुमार सिंहा उर्फ टुन्नी ने की, जबकि प्रबंध निदेशक राजकुमार प्रसाद कुन्नी की भूमिका सराहनीय रही।
मौके पर केंद्रीय हिंदी सलाहकार समिति सह विधानसभा प्रेस सलाहकार समिति के सदस्य पत्रकार राजेश कुमार मिक्की, संजय कुमार सिंह, धनंजय धीरज, अंजनी कुमार, नागेंद्र यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।