अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त, चालक हुआ फरार।

सरबहदा थाना क्षेत्र के बाला विगहा के पास पुलिस ने अवैध बालू लदे से एक ट्रैक्टर को जब्त किया। इस कार्रवाई से अवैध बालू खनन और परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
सरबहदा थानाध्यक्ष  निशा कुमारी ने बताया कि रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि टेउसा की ओर से एक ट्रैक्टर अवैध बालू लेकर सरबहदा की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही खनन विभाग की टीम और सरबहदा पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बाला बिगहा के पास से अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर को थाना लाया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।