
पहाड़पुर–गुरपा रेलखंड के बीच ढाढ़र नदी पर बने रेलवे पुल पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान ग्राम निरौर निवासी सुरेश यादव की पुत्री नेहा कुमारी के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेहा कुमारी प्रतिदिन अपनी सहेलियों के साथ ट्यूशन पढ़ने डुमरी चट्टी जाती थी। गुरुवार को ट्यूशन से लौटते समय वह रेलवे पुल पार कर रही थी, इसी दौरान अचानक आई तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि किशोरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के समय परिजन उसे बाजार में खोज रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रेलवे ट्रैक से हटाया गया। स्वजनों ने लिखित आवेदन देकर पोस्टमार्टम न कराने की इच्छा जताई, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके पश्चात अंतिम संस्कार किया गया।
इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतका के घर और पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।










Leave a Reply