
वजीरगंज।प्रखंड क्षेत्र के महुएत बधार में शनिवार देर रात धान के एक बड़े ढेर में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों के प्रयास और अग्निशामक दल की मदद से आग पर रविवार सुबह काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।
पीड़ित किसान प्रमोद सिंह ने बताया कि महुएत–चहल सीमा स्थित खेत में धान को एकत्रित कर रखा गया था। धान अलग करने के बाद उसे घर ले जाया जाना था, तभी अज्ञात लोगों ने जानबूझकर बोझों में आग लगा दी। आग की लपटों में पूरी फसल जलकर खाक हो गई।
किसान के अनुसार, हादसे में 60 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है और पूरे वर्ष का खाद्यान्न संकट में पड़ गया है। घटना की सूचना बीडीओ और सीओ को दे दी गई है तथा पीड़ित ने उचित मुआवजे की मांग की है।











Leave a Reply