
फतेहपुर थाना क्षेत्र के मुर्गियां चक गांव में रविवार को दो घरों में चोरों ने चोरी का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया कि गिरजेश कुमार एवं एक अन्य के बंद घर में चोरों ने चोरी का प्रयास किया। इस दौरान चोरों ने घर के चेनगेट एवं घर के अंदर रखें बाक्स का ताला तोड़कर समानों के साथ छेड़छाड़ किया। वहीं घटना को लेकर गिरजेश ने फतेहपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद रविवार की शाम एसआई अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में फतेहपुर पुलिस दोनों घरों में पहुंचकर मामले की छानबीन किया। वहीं चोरों का पता लगाने के लिए आस पास के इलाके में सर्च अभियान चलाया। एस आई ने बताया कि दोनों घरों में कोई नहीं रहता था। जिसका फायदा चोरों ने उठाने का प्रयास किया। हालांकि घर में कोई किमती समान नहीं रहने के कारण किसी समान की चोरी नहीं हुई।
Leave a Reply