
फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने घर से अचानक लापता हो गई, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने गांव के बाहर के एक युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है।
परिजनों ने बताया कि युवती का युवक से कुछ समय से प्रेम संबंध था। युवती की मां ने बताया कि घर से बाजार जाने के नाम पर निकली थी। देर शाम तक घर वापस नहीं आई तो हमलोग छानबीन करने लगे। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन जब कोई पता नहीं चला, तो फतेहपुर थाना पहुंचकर युवक के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कराया।
👉 थाना प्रभारी का बयान:
“शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और तकनीकी सहायता से छानबीन की जा रही है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।”
👉 संभावित कानूनी कार्रवाई:
यदि जांच में यह साबित होता है कि युवती नाबालिग है, तो आरोपी युवक पर पॉक्सो एक्ट के तहत भी कठोर धाराएं लगाई जाएंगी।
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिजन बेटी की सलामती की दुआ कर रहे हैं।
📞 जुड़े रहिए हमारे साथ – फतेहपुर की हर खबर सबसे पहले!











Leave a Reply