डुमरी में सिरदला थाना क्षेत्र पाण्डेयडीह गांव के रहने वाले विनोद यादव की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, गांव में छाया मातम।

शनिवार को झारखंड के गिरिडीह जिले हेठ टोला डुमरी बाईपास के समीप सड़क हादसे में ट्रक चालक व मालिक बिनोद यादव की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बिनोद यादव नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह गांव के रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक व्यक्ति के भाई ने बताया कि 22.08.2025 को मेरा भाई कोलकाता से ट्रक में माल लोड कर पटना जा रहा था। समय करीब 4:30 सुबह दिनांक 23.8.2025 को जब मेरा भाई हेठ टोला डुमरी बाईपास रोड डुमरी थाना, जिला गिरिडीह के पास पहुंचे ही थे कि मेरे भाई के आगे जा रहे ट्रक, जिसका नंबर UP54T 3019 है। इस ट्रक के चालक तेजी व लापरवाही से चलाते हुए ब्रेक मार दिया। वही मेरे भाई से उसे ट्रक में पीछे से टक्कर हो गया। जिसमें मेरे भाई की मृत्यु ट्रक में दबाकर घटनास्थल पर हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही डुमरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिनोद यादव के निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई । मृतक के परिजनों ने बताया कि बिनोद ही परिवार का एकमात्र सहारा था। पत्नी और बच्चों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं‌। मृतक व्यक्ति के तीन लड़कियां एवं एक लड़का है। अभी किन्ही का शादी नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग किया है कि मृतक विनोद यादव के परिवार को उचित मुआवजा और सहायता दी जाए।