Breaking news:- मोरहर नदी में डूबने से दो बच्चे की हुई मौत।

मोरहर नदी में डुबने से दो बच्चे की हुई मौत। मृतक की पहचान नीमसर गांव निवासी प्रशांत कुमार पिता पिंटू शर्मा,अर्पित कुमार उर्फ भोलू कुमार पिता मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। अलीपुर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों बच्चे नदी में स्नान करने गए थे। जहां गहरे पानी में चले जानें के कारण वह डूब गया। उसे डूबते हुए देख कर वहां के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। वहा के लोग दौड़ कर आए। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से उसे बाहर निकाल गया। फिर पुलिस को सूचना दी गई। वहीं इस मामले में अलीपुर थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ANMMCH भेज दिया है। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।