
प्रखंड मुख्यालय स्थित अग्रवाल प्लस टू माध्यमिक विद्यालय में प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कुव्यवस्था के खिलाफ पूर्ववर्ती छात्र संघ द्वारा शुक्रवार को विद्यालय परिसर में धरना दिया।
इस मौके पर छात्र संघ के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि कम संसाधन में कभी यह विद्यालय का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था में अपनी एक पहचान हुआ करती थी। लेकिन आज वह स्थिति नहीं है। सरकार विद्यालय को स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, कम्प्यूटर क्लास, व्यायामशाला सहित सोलर पैनल की व्यवस्था की थी। ताकि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों का तकनीकी शिक्षा के साथ साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास हो सके। लेकिन यह व्यवस्था सिर्फ कागजों पर ही है। कुछ व्यवस्था को तो चोरों ने चुरा लिया जिसकी प्राथमिकी दर्ज हुई। लेकिन कुछ का तो कोई पता ही नहीं है। यही स्थिति शैक्षणिक व्यवस्था की भी है। जहां कभी भी रूटीन के अनुसार पढ़ाई नहीं होती है। अध्यक्ष ने कहा कि यदि पन्द्रह दिनों के अन्दर विद्यालय की व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो छात्र संघ बड़े आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएगी। धरना पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार,पंकज कुमार, अनील कुमार माथुरी, उपमुखिया ज्योतिष कुमार,कुणाल शर्मा आदि लोग मुख्य रूप उपस्थित थे।
Leave a Reply