
पटना। बिहार में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी शिक्षक बने करीब 1700 शिक्षकों की नौकरी पर संकट मंडराने लगा है। शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में ऐसे शिक्षकों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जांच में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति की पुष्टि होने के बाद संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुटा है। यदि जांच में संबंधित शिक्षकों की नियुक्ति में अनियमितता की पुष्टि होती है, तो उनकी सेवा समाप्त की जा सकती है।
वहीं, शिक्षा विभाग ने वेतन भुगतान को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। विभाग की ओर से छठ पूजा से पहले सभी शिक्षकों को वेतन भुगतान करने की बात कही गई है। इससे शिक्षकों को त्योहार से पहले राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल, करीब 1700 शिक्षकों की नौकरी पर संभावित कार्रवाई और छठ से पहले वेतन भुगतान का मामला शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।









Leave a Reply