फतेहपुर में बोलेरो से 300 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

फतेहपुर पुलिस ने गुरुवार को एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने खेदरपुरा गांव के समीप से करीब 300 लीटर देसी शराब जब्त की। शराब झारखंड से तस्करी कर लाई जा रही थी।

फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खेदरपुरा गांव के समीप एक बोलेरो से 300 लीटर देसी शराब बरामद की। पुलिस को देखते ही शराब तस्कर वाहन और शराब छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बोलेरो वाहन और जब्त शराब को फतेहपुर थाना लाया है। इस मामले में शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।