Breaking news:- परसावां मोड़ के समीप बुलेट और स्कूटी में जोरदार टक्कर, दो घायल

फतेहपुर। गया-फतेहपुर मुख्य सड़क मार्ग पर परसावां मोड़ के समीप बुलेट बाइक और स्कूटी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने ले गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घायलों में एक युवक बासुआ गांव का रहने वाला है। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। घटना के संबंध में स्थानीय प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।