फतेहपुर के दो विद्यार्थी राज्यस्तरीय निर्वाचन साक्षरता सम्मेलन में होंगे शामिल

फतेहपुर। पटना में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय निर्वाचन साक्षरता सम्मेलन में फतेहपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय कठौतिया केवाल के छात्र सचिन कुमार एवं छात्रा भारती कुमारी शामिल होंगी। सम्मेलन में भाग लेने के लिए दोनों विद्यार्थियों को सोमवार को फतेहपुर से पटना के लिए रवाना किया गया। विद्यार्थियों के साथ शिक्षक विशाल राज भी पटना गए हैं।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण साहू, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिनेश राय एवं लेखा सहायक पीयूष तिवारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने दोनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए सम्मेलन में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

राज्यस्तरीय निर्वाचन साक्षरता सम्मेलन का उद्देश्य विद्यार्थियों में मतदान, लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं निर्वाचन संबंधी विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। फतेहपुर प्रखंड से विद्यार्थियों के चयन को लेकर विद्यालय परिवार में भी उत्साह का माहौल है।

विद्यार्थियों के पटना रवाना होने के मौके पर शिक्षक अमिताभ सुमन, लाडले हसन, राजकुमार पासवान, विनोद कुमार, शशि रंजन कुमार उर्फ रिंकू एवं यदुनंदन प्रसाद सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सम्मेलन में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।