
खिजरसराय संवाददाता:- सरबहदा के सर्किल इंस्पेक्टर धनंजय कुमार का गुरुवार को पटना स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही गया पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अधिकारियों, कर्मियों तथा क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाल ही में आयोजित एक क्राइम मीटिंग के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए गया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें पटना स्थित मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
धनंजय कुमार अपनी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सरल व्यवहार के लिए पुलिस महकमे में विशेष पहचान रखते थे। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने कार्यों से लोगों का विश्वास अर्जित किया।
उनके निधन से पुलिस विभाग ने एक अनुभवी एवं समर्पित अधिकारी को खो दिया है। गया पुलिस के अधिकारियों, सहकर्मियों तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।













Leave a Reply