
फतेहपुर प्रखंड के चरोखरी पंचायत अंतर्गत सिमरा ताड़ गांव में अज्ञात चोरों ने एक किसान का मोटर चोरी कर लिया। घटना के बाद पीड़ित ने फतेहपुर थाना में सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित सिनटु कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह जब वह अपने खेत पर लगे मोटर को देखने पहुंचे, तो वहां मोटर गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी मोटर का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने तत्काल फतेहपुर थाना को सूचना देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित ने बताया कि मोटर चोरी होने से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं, ग्रामीणों ने भी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी पर की मांग की है।













Leave a Reply