मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध।

फतेहपुर:- मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को फतेहपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने की।

बैठक में बीडीओ शशि भूषण साहू ने उपस्थित लोगों से मुहर्रम का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। वहीं थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस के किसी भी जुलूस को निकालने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही जुलूस में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी जुलूस पूर्व निर्धारित रूट मैप के अनुसार ही निकाले जाएंगे।

उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। प्रशासन ने पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सभी वर्गों से सहयोग मांगा।

उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। प्रशासन ने पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सभी वर्गों से सहयोग मांगा।

बैठक में अपर थानाध्यक्ष राम कृपाल यादव, एसआई अंबुज कुमार, एएसआई चंदन कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रणविजय कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा सिंह, धरहरा कला पंचायत के मुखिया अमरेंद्र कुमार राय उर्फ दरोगी यादव, उत्तरी लोधवे पंचायत के मुखिया अभय कुमार, मो. ईलयास अंसारी, शहाबुद्दीन अली, जदयू जिला महासचिव असलम अंसारी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।