
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बैनर तले मंगलवार को खिजरसराय प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। धरना के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, आवास योजना में कथित अनियमितताओं तथा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की।
धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामय राम ने की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता परेशान है। उन्होंने भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
वक्ताओं ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए तथा आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की।
धरना कार्यक्रम में डॉ. अर्जुन प्रसाद, रोशन कुमार, विनोद कुमार, डीलर साहब सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की।












Leave a Reply