
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर बड़ा ऐलान किया है। शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में अगले पांच वर्षों के भीतर एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति करने का निर्देश दिया।
सरकार की योजना के अनुसार प्रत्येक वर्ष लगभग 20 हजार शिक्षकों की बहाली की जाएगी। इसके लिए हर साल जुलाई महीने में नियुक्ति संबंधी विज्ञापन जारी किया जाएगा, ताकि बहाली प्रक्रिया नियमित रूप से संचालित हो सके।
बैठक में शिक्षकों के स्थानांतरण को पारदर्शी एवं सरल बनाने पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि महिला शिक्षकों का स्थानांतरण यथासंभव गृह जिले के अपने प्रखंड एवं गृह पंचायत के आसपास किया जाए। वहीं पुरुष शिक्षकों को भी गृह जिले के अपने गृह प्रखंड के समीप पदस्थापित करने हेतु नीति तैयार की जाए।
इसके अलावा राज्य के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पोशाक की आपूर्ति जीविका समूहों के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया है। सरकार का मानना है कि इससे समय पर पोशाक उपलब्ध होगी और महिला स्वावलंबन को भी बढ़ावा मिलेगा।












Leave a Reply