
गया।सीआरपीएफ की यशस्विनी महिलाओं का रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल एक्सपेडिशन यह भारत के चार कोनों से चलकर गुजरात के स्टैचू ऑफ़ युनिटी सरदार वल्लभ भाई पटेल 30 अक्टूबर को इकठ्ठा होगी।इसी क्रम में 12 अक्टूबर 2023 गुरुवार को गया रोड शो करते हुए डीएवी कैंट में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उसके उपरांत मोटरसाइकिल एक्सपेडिशन 205 कोबरा बटालियन मुख्यालय के लिए रवाना होगी ।इस कार्यक्रम में सीआरपीएफ के डीआईजी विमल कुमार विष्ट, 159 बटालियन सीआरपीएफ कमांडेंट कुमार मयंक,205 कोबरा कमांडेंट कैलाश, द्वितीय कमान अधिकारी मुकेश कुमार के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे,वहीं सीआरपीएफ के अधिकारी एवं जवान आनेवाले सीआरपीएफ की महिला दस्ता का भव्य स्वागत करेंगे।
सच भारत न्यूज संवाददाता प्रकाश कुमार












Leave a Reply