भाजपा पार्टी के नेताओं ने किया बैठक

परैया प्रखंड स्थित स्वामी सहजानंद सेवा संस्थान में मंगलवार को भाजपा की मंडल कार्य समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय कुमार ने की। बैठक में जिला से आए जिला उपाध्यक्ष डॉ अनुज कुमार की उपस्थिति में नेता एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सांगठनिक कार्यों की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संपूर्ण बिहार के सभी मंडलों में बूथ सशक्तिकरण अभियान 1 जून से 10 जून तक चलाई जाने की बात कही गई। जिसके अंतर्गत सभी बूथ पर 18 सदस्य के बूथ समिति बनाकर बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाने का निर्देश दिया गया। बैठक में विधानसभा संयोजक विनय कुशवाहा ने विधानसभा से भाजपा कार्यकर्ता को जीताने के लिए सभी प्रकार की तैयारी पर बात की। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा,मंडल प्रभारी चंदेश्वर मांझी,राजेश अग्रवाल,विनय दांगी,पूनिया देवी, रंजू देवी, ललिता देवी, प्रतिमा देवी,बृह्मचारि यादव,दिलीप गुप्ता, अजय गुप्ता,रामेश्वर भगत, ब्रजेश कुमार,रमेश दास,रंजीत चौहान, शुभम ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।