
गुरपा थाना क्षेत्र के मंझला कलां गांव में एक तालाब से बीते बुधवार से लापता मासूम का शव मिला। मृतक की पहचान 12 वर्षीय उदय कुमार, पिता उपेंद्र यादव के रूप में हुई है। घटना की पूरे गांव एवं आस पास के गांव में सनसनी खेज बना हुआ है।परिजनों के अनुसार, बुधवार को उदय कुमार अपने स्कूल मध्य विद्यालय धंक्षु से दोपहर 11 बजे घर लौटा था। खाना खाने के बाद वह साइकिल लेकर बाहर निकला। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर खोज बिन शुरू हुआ। देर रात तक कुछ पता नहीं चल सका। आसपास के गांव,जंगल, कुआं एवं गांव की तालाब की तलाशी ली गई। लेकिन नहीं मिला। गुडुवार की सुबह में बच्चे का शव मिला। जिसे देखकर लोग अवाक रह गया है। बुधवार की रात 10 बजे गुरपा थाना में बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अगली सुबह घर से मात्र 100 मीटर दूर उसी तालाब में उदय का तैरता हुआ शव मिल गया। जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया। साथ ही उसी तालाब से बच्चे की साइकिल भी बरामद की गई। बच्चे का दोनों आंख के नीचे तथा गले में गहरे जख्म की निशान पाया गया है। परिजनों ने हत्या कर शव को तालाब में फेकने का आशंका जताया है।
Leave a Reply