
शुक्रवार को अहले सुबह एक महिला की अर्धनग्न बॉडी मिली है। महिला के हाथ कटे हुए थे। फेस पर गमछा बंधा हुआ था और पैर में भी चोट के निशान मिले हैं। मृतक महिला हाथ में चूड़ी और पैरों में पायल पहनी हुई थी। मृतक महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। मामला गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोपी मोड़ गांव का है जहां अहले सुबह सड़क किनारे महिला की बॉडी देखकर हर कोई हैरान हो गया महिला की अर्धनग्न बॉडी ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया की कहीं महिला के साथ कुछ रेप जैसा घटना तो नहीं हुई है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा तत्काल इसकी सूचना फतेहपुर पुलिस को दे दी गई है। जिसके बाद मौके पर फतेहपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह पहुंचे। मौके पर सैकड़ो की संख्या में भीड़ लगी हुई थी। लेकिन महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। यह घटना कब और कैसे हुई इसकी पड़ताल पुलिस कर रही है। वहीं थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि महिला के बॉडी पर कई जख्म के गहरे निशान मिले हैं। वहीं महिला का फेस काले रंग का गमछा से बंधा हुआ था। गमछा हटाने के बाद महिला के फेस पर कटा हुआ निशान है। हालांकि अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि यह महिला इसी क्षेत्र में चार-पांच दिनों से घूम रही थी कोई जब कुछ पूछता भी था तो यह कुछ बोलती नहीं थी। यह महिला कहां की है और क्या करने आई थी यह किसी को नहीं पता है।
Leave a Reply