मेयारी और नौडीहा झुराग पंचायत में सहयोग शिविर, 70 आवेदन प्राप्त

फतेहपुर (गया)। मंगलवार को फतेहपुर प्रखंड की मेयारी पंचायत एवं नौडीहा झुराग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए।

फतेहपुर बीडीओ शशि भूषण साहू ने बताया कि दोनों पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर में करीब 70 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आवेदनों की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

शिविर के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं और विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं से संबंधित जानकारी भी ली। मौके पर सीओ अमिता सिन्हा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश कुमार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।