
फतेहपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय ढुब्बा खुर्द विद्यालय के प्रधानाध्यापक डा. मो. शोएब उद्दीन शुक्रवार 28 फरवरी 2025 को सेवा से सेवानिवृत हो गए। शिक्षक पद पर रहते हुए शैक्षणिक कार्य में अहम योगदान के लिए लोकप्रिय रहे। मो. शोएब उद्दीन 21 सिंतम्बर 1994 में शिक्षक पद पर मध्य विद्यालय मनहोना में योगदान लिए थे। यहां 31 मार्च 1994 तक रहे। इसके बाद मध्य विद्यालय बुधौल में पदोन्नति होकर प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थापित हुए। यहां वर्ष 2019 तक शैक्षणिक कार्य में योगदान दिए। वर्ष 2019 से 28 फरवरी 2025 तक मध्य विद्यालय ढुब्बा में योगदान दिए। आज 28 फरवरी 025 को सेवानिवृत हो गए है। इस बीच विभागीय आदेश पर डबल बीएड, एमए, एलएलबी, पीएचईडी, जर्नलिशम की पढ़ाई कर डिग्री ली। विभागीय दायित्व बीआरपी, शिक्षक ट्रेनिंग, मास्टर ट्रेनर आदि को वखूबी निर्वहन किया। कक्षा तीन, चार, पांच के लिए गणित की उर्दू पुस्तक सहित अन्य उर्दू पुस्तक को लिखे। आज उस पुस्तक को छात्र पढ़ रहा है। शैक्षणिक कार्य के दौरान समाजिक सरोकार से जुड़ी सभी गतिविधियों को सरलता पूर्वक निभाया। विद्यालय की शौक्षणिक महौल में गुणात्मक सुधार लाया। प्रधानाध्यापक को सेवानिवृत्त होने पर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ फतेहपुर के अध्यक्ष नंदकिशोर प्रसाद, अरुण कुमार, आलोक कुमार, बलमकुंद प्रसाद, मंटू कुमार, फैयाज अहमद सहित अन्य शिक्षको ने शुभकामनाएं दी।
Leave a Reply