
फतेहपुर प्रखंड में पैक्स चुनाव की प्रशासनिक तैयारियों के साथ नामांकन होना शुरू हो गया है। फतेहपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में अलग-अलग पदों पर कुल 29 लोग नामांकन करवाये। प्रत्याशियों ने प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रखंड विकाश पदाधिकारी राहुल रंजन ने बताया की मतासो पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए 1, मेयारी पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए 1 एवं सदस्य पद के लिए 5, नगवां पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए 1 एवं सदस्य पद के लिए 5, नीमी पंचायत से अध्यक्ष पद 1 एवं सदस्य पद के लिए 1, बारा पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए 1 एवं सदस्य पद के लिए 5, उतरीं लोधवे पंचायत से सदस्य पद के लिए 7, जयपुर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए 1 लोग नामांकन दाखिल करवाये।
Leave a Reply